सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले मे चल रहा अजब गजब फर्जीवाड़ा का खेल 3 साल से अनुपस्थित कर्मचारी का वेतन निकलाने की तैयारी?

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के एक पीएम श्री स्कूल में लाखो ही नहीं, बल्कि सरकारी वेतन भुगतान व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सूत्र बताते है कि एक कर्मचारी पिछले करीब तीन वर्षों से बिना किसी सूचना के ड्यूटी पर नहीं आया, लेकिन अब उसके नाम से तीन साल का वेतन निकालने की तैयारी की जा रही है।
विभागीय सूत्र से मिली जानकारी अनुसार एक संबंधित कर्मचारी लंबे समय से विद्यालय में अनुपस्थित रहा और इस दौरान विभाग को विधिवत सूचना भी नहीं दी गई लेकिन अब कर्मचारी की उपस्थिति और अभिलेखों में कथित हेरफेर कर उसके नाम से तीन वर्षों का वेतन आहरित कराने की तैयारी चल रही है।
सूत्र से मिली जानकारी अनुसार यह भी आरोप लगाया गया है कि उपस्थिति रजिस्टर और हस्ताक्षरों में कथित गड़बड़ी कर भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। जहाँ किसी दूसरे महिला कर्मचारी से हस्ताक्षर कराया जा रहा है
वेतन निकालने की बदले मोटी रकम का होगा बटवारा
वही सूत्र बताते है की 3 साल से अधिक समय तक कर्मचारी अनुपस्थित रहा जिसकी वेतन 10 लाख से ऊपर बन रहा है जिसको निकालने एक प्रिंसिपल साहब और अनुपस्थित कर्मचारी के बिच मोटी डील हुई और सीधे आधा आधा बटवारा का सौदा हुआ उसके बाद से अब हेरा फेरी का खेल शुरू हो गया है जिसमे चोरी छुपे उसकी उपस्थिति दर्ज कर उपस्थिति रजिस्टर मे फर्जी हस्ताक्षर का खेल शुरू हो चूका है और दर्जनों फर्जी हस्ताक्षर भी हो चुके है महज कुछ दिनों मे वेतन निकल जाने की भी सम्भावना है फिलहाल भाग – 2 मे इसकी पूरी आगे की पहचान के साथ कहानी बताएंगे