Uncategorized

स्कूल टाइम में शिक्षिका की रील वायरल पढ़ाई के बीच रील बनाने पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में एक शिक्षिका स्कूल परिसर के अंदर रील बनाती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो स्कूल टाइमिंग के दौरान बनाया गया। अब सवाल उठ रहा है कि जब स्कूल में बच्चों की पढ़ाई का समय था तब रील बनाने के लिए समय कैसे मिला?

Viral video

वायरल वीडियो में शिक्षिका स्कूल परिसर में कैमरे के सामने रील बनाती दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

हालांकि वीडियो किस तारीख और समय का है और उस दौरान शिक्षिका की ड्यूटी क्या थी इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

मामले को लेकर शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन से जांच की मांग उठ रही है। सवाल यह भी है कि अगर वीडियो वास्तव में स्कूल टाइम में बनाया गया है तो क्या विभागीय नियमों के तहत इसकी अनुमति थी?

सवाल यह भी उठ रहा है की
क्या स्कूल बच्चों की पढ़ाई के लिए है या सोशल मीडिया रील बनाने के लिए?


क्या शिक्षा विभाग वायरल वीडियो की जांच करेगा?
और अगर नियमों का उल्लंघन हुआ है तो क्या कार्रवाई होगी?

अब देखना होगा कि वायरल वीडियो पर शिक्षा विभाग क्या संज्ञान लेता है और जांच के बाद क्या तस्वीर सामने आती है।

MUKESH JOLHEY

CHIEF EDITOR HINDI MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button