Uncategorized

महिला सरपंच किनारे उप सरपंच के हाथों पंचायत की कमान पंच ने लगाए गंभीर आरोप

कलेक्टर एसडीएम जनपद सीईओ से लिखित शिकायत

​सारंगढ़-बिलाईगढ़ जनपद पंचायत सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत छर्रा में पंचायत निधि में फर्जीवाड़े और अधिकारों के दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। पांच ने उप सरपंच पर पद के फर्जी इस्तेमाल और मूलभूत निधि व वित्त आयोग की राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत सौंपी है। ​महिला सरपंच अनुसूचित जनजाति से सील-पासबुक कब्जे में लेने का आरोप ​शिकायत आवेदन के अनुसार ग्राम पंचायत छर्रा में वर्तमान में महिला सरपंच श्रीमती पुष्पा मुण्डा पदस्थ हैं जो अनुसूचित जनजाति वर्ग से आती हैं। आरोप है कि उप सरपंच देवप्रसाद लक्ष्मे ने सरपंच की सील बैंक पासबुक और पंचायत के समस्त शासकीय दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले रखा है। उप सरपंच द्वारा फर्जी तरीके से सरपंच के पदनाम की सील का उपयोग कर स्वयं हस्ताक्षर किए जा रहे हैं और पंचायत के समस्त कार्यों का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा है।

​बिना प्रस्ताव व अनुमति के राशि आहरण​आवेदन में उल्लेख किया गया है कि बिना किसी ग्राम सभा प्रस्ताव, पंचों की अनुमति व सहमति के पंचायत फंड से राशि का आहरण कर उप सरपंच द्वारा व्यक्तिगत कार्यों में खर्च किया जा रहा है ​पेयजल समस्या पर अनदेखी जनकराम लक्ष्मे के घर के सामने स्थित सार्वजनिक बोरिंग महीनों से खराब पड़ी है। बोरिंग सुधार और साफ-सफाई के नाम पर पंचायत फंड से रकम तो निकाल ली गई लेकिन वास्तव में सुधार कार्य नहीं कराया गया, जिससे ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।

फर्जी बिल वाउचर व निजी उपयोग उप सरपंच द्वारा विभिन्न मदों की राशि का जनहित में वास्तविक खर्च न कर फर्जी बिल वाउचर बनाकर रकम ऐंठने का आरोप है। अनुमति के विपरीत बोर खनन प्रस्तावित और तकनीकी स्वीकृति प्राप्त स्थल को दरकिनार कर अन्य स्थान पर बोर खनन कराया गया जिसका उपयोग निजी स्वार्थ के लिए किया जा रहा है।कार्रवाई की मांग


जनकराम पंच ने कलेक्टर से मांग की है कि 15वें एवं 16वें वित्त आयोग तथा मूलभूत राशि के आहरण पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी उप सरपंच के खिलाफ सख्त कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की मांग।

MUKESH JOLHEY

CHIEF EDITOR HINDI MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button