Uncategorized

आवास योजना में घोटाले के आरोप! पात्रता के नाम पर वसूली,फिर सूची से बाहर किए गए ग्रामीण देखें Video…

आवास योजना में अपात्र किए जाने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सरपंच सचिव पर ₹5-5 हजार लेने के आरोप

ग्रामीणों का दावा पैसा लेने के बाद भी सूची में किया अपात्र,जांच और कार्रवाई की उठाई मांग

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की ग्राम पंचायत हिर्री में आवास योजना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर आरोप लगाया है कि पात्र हितग्राहियों से ₹5-5 हजार लेने के बावजूद उन्हें आवास योजना की सूची में अपात्र कर दिया गया।

आवास योजना विवाद में सरपंच का बड़ा बयान मुझे सूची की जानकारी नहीं,मैंने सिर्फ हस्ताक्षर किए

सरपंच ग्राम पंचायत हिर्री

आवास योजना की पात्र-अपात्र सूची को लेकर ग्राम पंचायत हिर्री में विवाद गहराता जा रहा है। एक ओर ग्रामीण सरपंच और सचिव पर पात्र हितग्राहियों को अपात्र करने तथा पैसे लेने के आरोप लगा रहे हैं वहीं दूसरी ओर महिला सरपंच ने इन आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्हें सूची तैयार करने की जानकारी नहीं थी।

ग्रामीण

महिला सरपंच ने कहा मुझे इस लिस्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैंने सिर्फ हस्ताक्षर किए हैं। बाकी मेरे देवर ने क्या किया है क्या नहीं किया है इसकी मुझे जानकारी नहीं है।

फिलहाल यह आरोप और बयान संबंधित पक्षों के हैं। मामले में प्रशासन की जांच के बाद ही तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

सरपंच के बाद दूरभाष के माद्यम से जब रोजगार सहायक से बात हुआ तो ओ भी झाड़ा पल्ला

रोजगार सहायक ने कहा मुझसे कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराए गए थे। मुझे इस सूची की कोई जानकारी नहीं है।

इससे पहले महिला सरपंच ने भी कहा था कि उन्हें सूची की जानकारी नहीं थी और उन्होंने केवल हस्ताक्षर किए थे।

दूसरी ओर ग्रामीणों का आरोप है कि उनसे ₹5-5 हजार लेने के बावजूद उन्हें आवास योजना की सूची में अपात्र कर दिया गया। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यदि सरपंच और रोजगार सहायक के बयान सही हैं तो यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर पात्र-अपात्र सूची किसने तैयार की और किसके निर्देश पर हस्ताक्षर कराए गए?

फिलहाल यह सभी पक्षों के दावे और आरोप हैं। मामले की सत्यता प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

MUKESH JOLHEY

CHIEF EDITOR HINDI MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button