Uncategorized

सारंगढ़ में ऐतिहासिक पल,बाबा की जयंती कार्यक्रम में CM विष्णु देव साय का आगमन बस कुछ ही देर में

सारंगढ़ में आयोजित 3 दिवसीय भव्य बाबा की जयंती कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में आज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कुछ ही घड़ियों में सारंगढ़ पहुंचने वाले हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

हेलिपैड


मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का भी सारंगढ़ आगमन प्रस्तावित है। तीनों वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से सतनामी समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है,वहीं स्वागत की तैयारियां भी जोर शोर से की जा रही हैं।

प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती के साथ साथ यातायात व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित किया गया है,ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है

अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री के आगमन और उनके संबोधन पर टिकी हुई हैं,जिससे सारंगढ़ का यह बाबा की जयंती कार्यक्रम ऐतिहासिक बनने की ओर अग्रसर है।

MUKESH JOLHEY

CHIEF EDITOR HINDI MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button